वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

इरबा — हुमायूँ अंसारी को खिजरी विधानसभा में मिला अल्पसंख्यक विधायक प्रतिनिधि का दायित्व

राँची : ओरमांझी प्रखंड के इरबा निवासी हुमायूँ अंसारी उर्फ नईम अंसारी को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक विभाग का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। विधायक दल के उप नेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हुमायूँ अंसारी क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित स्थानीय सरकारी तथा गैर-सरकारी पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े कार्यों का निष्पादन और समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मौके पर ओरमांझी कांग्रेस पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह खाद आपूर्ति विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी भी उपस्थित थे।

Report by मुजफ्फर हुसैन

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें