पाकुड़ : आगामी होली पर्व को देखते हुए पाकुड़ जिले में खाद्य पदार्थों, खाद्य तेल, होली के रंगों एवं मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मेडिकल स्टोरों में एंटी एलर्जिक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। 
इसी क्रम में श्री संजय कच्छप, पणन सचिव, कृषि उत्पादन बाजार समिति, पाकुड़ द्वारा आज विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर एंटी एलर्जिक दवाइयों के भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोरों में एंटी एलर्जिक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे होली के दौरान संभावित एलर्जी संबंधी समस्याओं से निपटने में सुविधा होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो सकें। श्री संजय कच्छप, पणन सचिव, कृषि उत्पादन बाजार समिति* ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व के दौरान रासायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल एवं प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, ताकि त्वचा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।
Channel Head/शमशेर अहमद 7870221220








