वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिरनपुर मे स्थानीय प्रशासन ने बिना चालान के दो बालू लदे ट्रैक्टर किया जप्त, चालक और मालिक पर मामला दर्ज

पाकुड़ जिले के हिरनपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी विनय कुमार ने सोमवार को वन पोखरिया के पास से अवैध रूप से ले जा रहे बालू लदे दो ट्रेक्टर को पकड़ा। सीओ मनोज कुमार ने बालू लदे ट्रैक्टर से कागजात की मांग करने पर नहीं दिखा पाए इस दौरान मौका देखकर चालक फरार हो गया. जानकारी मुताबिक बिना नम्बर प्लेट के दो ट्रेक्टर महेशपुर से वन पोखरिया के रास्ते पाकुड़ की ओर जा रहा था कि इसी बीच वाहनों को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान बालू से सम्बंधित किसी प्रकार की वैध कागजात नही पाया गया। इसको लेकर दोनों ट्रेक्टर के चालक व मालिक के ऊपर हिरणपुर थाना में मामला दर्ज की गई है। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि दोनों ट्रेक्टर में लदे बालू की चालान नही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें