पाकुड़(PAKUR): जिले के हिरणपुर क्षेत्र में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता गोबिंदपुर निवासी स्वर्गीय सज्जाद अंसारी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र मुख्तार अंसारी द्वारा किया गया।
इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के छोटे-बड़े, बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। अज़ान के बाद सभी ने एक साथ रोज़ा खोला।
रोज़ेदारो ने अमन-शांति के लिए की दुआ
इफ्तार के दौरान देश में शांति, भाईचारा और सौहार्द बना रहे, इसके लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई।
सामाजिक एकता का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया, जहां सभी ने मिल-जुलकर सहभागिता निभाई।
Report by शमशेर अहमद








