वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कटिहार-साहिबगंज बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा: 13 की मौत, 23 घायल, कई परिवार उजड़े

कटिहार/साहिबगंज: शनिवार देर रात गेराबारी क्षेत्र में हुए एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भागलपुर की ओर से आ रही पिकअप और पूर्णिया की तरफ जा रही बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर ही कई की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहेट प्रखंड के पंचकठिया गांव से पिकअप में सवार आदिवासी महिला व पुरुष लोग सिदो कांहो की जयंती पर्व मनाकर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली।

 इलाज जारी, कई की हालत नाजुक

अब तक 13 मृतकों में से 10 शव कटिहार लाए जा चुके हैं, जबकि 3 लोगों की मौत पूर्णिया में इलाज के दौरान हुई। सभी 23 घायलों का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल अधिकांशतः पूर्णिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
 राहत-बचाव कार्य तेज

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

⚖️ FIR दर्ज, चालक पुलिस निगरानी में

कटिहार पुलिस अधीक्षक ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बस चालक के खिलाफ एक्सीडेंटल FIR दर्ज की जा रही है। चालक खुद घायल है और फिलहाल पुलिस निगरानी में है।

 मुआवजे की घोषणा

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए तत्काल राहत की घोषणा की है।
मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख
घायलों को ₹50 हजार
की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पूरे इलाके में मातम

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक साथ कई लोगों की मौत से गांवों में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

Desk Report By IN TV 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें