साहिबगंज (SAHIBGANG): साहिबगंज से बड़ी ख़बर सामने आ रही है. जहाँ जिले के बड़हरवा दिघी इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और जुगाड़ गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बड़हरवा के रहने वाले थे सभी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी बाइक सवार बरहरवा प्रखंड के धोबी पोखर के निवासी बताए जा रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
इलाके में शोक का माहौल
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Report by शमशेर अहमद








