रांची (RANCHI): झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने शुक्रवार को पाकुड़ जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड, बैरक, अस्पताल, किचन समेत विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने जेल के किचन में भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की। वहीं जेल अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं और उपचार व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बंदियों को शिक्षा, पेयजल, दूरभाष और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
महिला बंदियों से की बातचीत
न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
बच्चों के बीच बांटे फुटबॉल और किड्स वियर
निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों के बच्चों के बीच फुटबॉल और किड्स वियर का वितरण भी किया गया। न्यायमूर्ति ने कहा कि बच्चों का बचपन सुरक्षित और खुशहाल होना चाहिए तथा समाज को उनके बेहतर भविष्य के लिए संवेदनशील होना जरूरी है।
लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन
पाकुड़ के “मुलाकाती केंद्र” में स्थापित लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन न्यायमूर्ति संजय प्रसाद, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे और उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, डीएफओ सौरभ चंद्रा, जेल अधीक्षक, जेलर दिलीप कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद
Desk Report By IN TV








