वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा पर हिरनपुर महिला विद्यालय स्थापना की उठाई मांग

 

रांची:झारखंड विधानसभा के चालू सत्र के दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को सदन में मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक भी महिला महाविद्यालय नहीं है, जिससे ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल इलाकों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि दूरी, आर्थिक कमजोरी और संसाधनों के अभाव के कारण कई छात्राएं इंटर के बाद आगे की पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। यह स्थिति महिला सशक्तिकरण की दिशा में गंभीर बाधा है। हेमलाल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय के निर्माण हेतु पर्याप्त एवं उपयुक्त भूमि उपलब्ध है। यदि सरकार शीघ्र स्वीकृति दे और बजट का प्रावधान करे, तो हजारों बेटियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि हिरणपुर प्रखंड में अविलंब महिला महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की जाए तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। विधायक ने कहा कि “बेटियों की शिक्षा ही क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की नींव है। सरकार को इस दिशा में संवेदनशील निर्णय लेते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए।” क्षेत्रवासियों में इस मांग को लेकर उम्मीद जगी है कि सरकार सकारात्मक पहल कर जल्द ही इस दिशा में निर्णय लेगी।

Channel Head/ शमशेर अहमद 7870221220

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें