गिरिडीह (Giridih): झारखण्ड के गिरिडीह मे शहरवासियों के लिए एक नई फूड डेस्टिनेशन की शुरुआत हुई है। बिशनपुर स्थित एनएस टावर में सोमवार को क्रैनबेरी आरज़ू मल्टीक्यूज़ीन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट का उद्घाटन मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर संचालक मंजूर आलम, व्यवस्थापक इमरान अंसारी, गांवा जिला परिषद सदस्य नाजिया खातून, फैजान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रेस्टोरेंट की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
रेस्टोरेंट में भारतीय, चाइनीज़ समेत कई तरह के मल्टीक्यूज़ीन व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसकी थीम “Where Flavour Rules” रखी गई है। व्यवस्थापक इमरान अंसारी ने बताया कि अनुभवी शेफ बेहतरीन गुणवत्ता और खास स्वाद के साथ ग्राहकों को यादगार फूड एक्सपीरियंस देंगे।
मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि शहर में ऐसे आधुनिक रेस्टोरेंट के खुलने से लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी। वहीं डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने विश्वास जताया कि यहां का स्वाद, गुणवत्ता और सेवा लोगों को जरूर पसंद आएगी।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने रेस्टोरेंट के विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। नए रेस्टोरेंट के शुभारंभ को लेकर शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
Report by नफीस अज़हर








