वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हरिनाम की गूंज से सराबोर मुर्गाडांगा, 24 प्रहर संकीर्तन का भव्य शुभारंभ

पाकुड़: हिरणपुर प्रखंड के मुर्गाडांगा गांव में शनिवार से आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। वर्षों पुरानी परंपरा के तहत आयोजित 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ किया गया, जिससे पूरा गांव हरिनाम की धुन में झूम उठा।
शनिवार रात्रि वैष्णव ब्राह्मणों द्वारा अधिवास के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कीर्तन मंडलियों ने गांव का भ्रमण करते हुए भक्ति की ऐसी अलख जगाई कि हर गली-चौक हरिनाम से गूंज उठा। ढोल, मंजीरा और करताल की थाप पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन नजर आए।
आयोजन की खास बात यह है कि यह परंपरा वर्षों से बिना किसी रुकावट के जारी है, जिसे मुर्गाडांगा ग्राम समिति हर साल और अधिक भव्य रूप देती आ रही है। समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल के अनुसार इस वर्ष भी आयोजन को विशेष स्वरूप दिया गया है, जिसमें 6 प्रतिष्ठित कीर्तन दल भाग ले रहे हैं। ये दल झारखंड के गोड्डा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कोलकाता, नदिया, मालदा, दक्षिण दिनाजपुर और बर्धवान से पहुंचे हैं, जो लगातार तीन दिनों तक हरिनाम संकीर्तन करेंगे।

 प्रमुख आकर्षण:
▪️ 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन
▪️ विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध कीर्तन दलों की प्रस्तुति
▪️ सोमवार को भव्य रासलीला
▪️ मंगलवार सुबह कुंजभंग
▪️ समापन पर महाप्रसाद वितरण
तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता की मिसाल भी पेश कर रहा है। गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूब गया है।

Report by IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें