वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किराना दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 3.60 किलो बरामद — महिला गिरफ्तार

साहिबगंज: जिले से बड़ी ख़बर सामने आयी है जहाँ शहर के बड़ा पचगढ़ कमरसी इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए किराना दुकान की आड़ में चल रहे गांजा कारोबार का पर्दाफाश किया है। शनिवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने कुल 3.60 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने घर सह किराना दुकान से गांजा की बिक्री कर रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पैकेट में पैक मिला गांजा

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गई, जिसमें दुकान से 3 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, अधिकांश गांजा छोटे, मध्यम और बड़े पैकेटों में पैक था, जबकि करीब 160 ग्राम गांजा खुला पाया गया।

आरोपी महिला गिरफ्तार

मौके से लक्ष्मी कुमारी नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा कहां से आता था, सप्लायर कौन हैं और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जा रही थी।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में सीओ बासुकीनाथ टुडू, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज वर्मा, एएसआई विक्रम कुमार, संजय कुमार, सुबोध यादव, अरुण कुजूर एवं महिला हवलदार हिमांगनी बेसरा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें