वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur : रथ मेला में जेबकतरों का गैंग बेनकाब, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 2 शातिर गिरफ्तार

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले मे रथ मेला की भारी भीड़ में लोगों की जेब और महिलाओं के पर्स साफ करने वाले शातिर गिरोह का पाकुड़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मोबाइल, नकदी और कीमती सामान उड़ाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। कार्रवाई के दौरान चोरी के कई सामान भी बरामद किए गए हैं।
16 जुलाई को नगर थाना क्षेत्र में आयोजित रथ मेला के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं और पुरुषों के मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और जेवरात चोरी होने की कई शिकायतें सामने आई थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर थाना में छह अलग-अलग कांड दर्ज किए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर विशेष SIT का गठन किया गया। तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी सोहन सिंह और रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस की तलाशी क्रम मे 06 मोबाइल फोनऔर ₹7,390 नकद बरामद किया.
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य भी मेला में सक्रिय थे या नहीं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

Desk Report By in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें