वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ में आत्मनिर्भरता की उड़ान: 100 दीदियों को मिला बत्तख पालन का प्रशिक्षण

पाकुड़ (PAKUR): हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। बत्तख पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयनित लाभुकों को प्राथमिक विद्यालय दुलमीडांगा में एक्सपर्ट्स द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पाकुड़ वन प्रमंडल, पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें दुलमीडांगा, बीरगांव और केंदों गांव की करीब 100 लाभुक दीदियों ने भाग लिया।
👉 प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बत्तख पालन की आधुनिक तकनीक, सही देखभाल, पोषण प्रबंधन और इससे होने वाली आमदनी के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के बाद सभी दीदियों ने इस पहल के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।
👉 यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Report By शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें