पश्चिम बंगाल: राज्य में विधानसभा चुनाव की आहट तेज हो चुकी है, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। एसआईआर (Special Intensive Revision) की अंतिम सूची जारी होने के बाद से ही चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए राज्य में केंद्रीय बलों का प्रवेश शुरू हो गया है। कल पहले चरण में केंद्रीय बलों की आमद हुई। 
कुल 240 कंपनियों की केंद्रीय सुरक्षा बलों को विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से तैनात किया जा रहा है। इनमें बीरभूम जिले में 7 कंपनियां, पुरुलिया में 5 कंपनियां, कोलकाता में 12 कंपनियां, दक्षिण दिनाजपुर में 12 कंपनियां, सुंदरबन (दक्षिण 24 परगना) क्षेत्र में 4 कंपनियां और पूर्व मेदिनीपुर में 14 कंपनियां तैनात की जाएंगी। 
इस बीच बीरभूम के नलहाटी में भी केंद्रीय बलों की मौजूदगी देखी गई है। मतदाताओं का विश्वास बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से केंद्रीय बलों ने नलहाटी के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, एसआईआर की अंतिम सूची जारी होने के दिन कुछ क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई गई है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए उस दिन भी केंद्रीय बलों की गश्त बढ़ाई जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव से पहले समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही यह तैयारियां की जा रही हैं।
Channel Head / शमशेर अहमद








