वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka सड़क हादसे की घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के गुहियाजोरी-साहिबगंज मुख्य मार्ग स्थित कुकुरतोपा के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय बिटिया मुर्मू जिंदगी की जंग हार गईं। बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किए जाने के दौरान रविवार को रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिटिया मुर्मू शनिवार को टेंपो पकड़कर दुमका जा रही थीं। इसी दौरान कुकुरतोपा के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।

महिला की हालत लगातार नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बिटिया मुर्मू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Report by मौशम कुमार गुप्ता

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें