वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka चेन्नई में दुमका के मजदूर की मौत, गांव पहुंचते ही पसरा मातम

दुमका (Dumka): झारखण्ड दुमका जिले मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत स्थित रांगाटांड़ गांव के एक मजदूर की चेन्नई में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है। शनिवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रांगाटांड़ निवासी रोहित राय (पिता-स्व. पांडे राय) करीब एक माह पहले अपने रिश्ते के चाचा के साथ रोजगार के लिए चेन्नई गए थे। बीते रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शनिवार को रोहित का शव उनके पैतृक गांव रांगाटांड़ लाया गया। गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गए।
इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे मां राबड़ी देवी, भाई नवीन राय और बहन दीपाली कुमारी को छोड़ गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Report by मौशम कुमार गुप्ता 

 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें