वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ किया संत रविदास की पावन मिट्टी कलश का स्वागत

 

दुमका (Dumka): भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के जन्मस्थल की पावन मिट्टी से भरे कलश का वीर कुंवर सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

ज्ञात हो कि मंगलवार को रांची में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के जन्मस्थल से लाई गई पावन मिट्टी को झारखंड के विभिन्न जिलों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रथ के माध्यम से रवाना किया गया। दुमका जिला के लिए पावन कलश प्राप्त करने हेतु 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रांची गया था,जिसमें जिला महामंत्री बिमल मरांडी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीधर दास एवं जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने कलश को श्रद्धापूर्वक दुमका लाया ।

दुमका पहुंचने के पश्चात पावन कलश से सुसज्जित रथ का पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मार्गों पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक कलश का स्वागत किया। इसके बाद रथ शांतिनगर स्थित बड़ी ठाकुरबाड़ी पहुंचा, जहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के पश्चात पावन कलश को बड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समता, समरसता, भाईचारा, मानवता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके आदर्श और शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज जी के जन्मस्थल से लाई गई यह पावन मिट्टी केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और एकता के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

पावन कलश में लाई गई मिट्टी को दुमका जिला के सभी मंडलों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि जिले के प्रत्येक शक्तिकेंद्र/पंचायत के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु इस ऐतिहासिक एवं पावन अभियान से जुड़कर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचा सकें।

कार्यक्रम में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पिंटू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल,जिला महामंत्री द्वय बिमल मरांडी,मृणाल मिश्रा,गायत्री जायसवाल,श्रीधर दास,नगर अध्यक्ष संतोष साह,धर्मेंद्र सिंह,मार्शल टुडू,नवल किस्कू,दीप्तांशु कोचगवे, विवेकानन्द राय,ओम केसरी,दीपक बाउरी,बिक्की पाठक,प्रवीण सिंह,वीरेंद्र मरांडी,दिनेश सिंह, रामकृष्ण हेंब्रम,महेंद्र साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Report By मौसम गुप्ता

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें