वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka नाली का गंदा पानी सड़कों पर, बारिश में बढ़ी मुसीबत; लोगों ने समाधान की उठाई मांग

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले के शहर के बाईपास रोड, गिलानपाड़ा, मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाईपास रोड स्थित सुरेश होटल के सामने सड़क पर जलजमाव और नाली का पानी बहने से राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। गिलानपाड़ा के मास्टर गली सहित कई मोहल्लों में नाली का बदबूदार पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं मुख्य बाजार में भी हल्की बारिश के बाद सड़कें गंदे पानी से भर जाती हैं, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
पीड़ितों का आरोप है कि संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण वे करीब दस वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने दुमका प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई, बेहतर जलनिकासी व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।

Report By मौशम कुमार गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें