दुमका (DUMKA): झारखण्ड के दुमका जिले मे हंसडीहा थाना क्षेत्र नोनीहाट-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर सुखजोरा धोबय नदी के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और इलाके में भय का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद कोई भी व्यक्ति शव की पहचान नहीं कर सका।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस शव को थाना परिसर ले आई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद मामले के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच की जाएगी।
फिलहाल शव मिलने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं, जबकि स्थानीय लोग मामले के जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।
Report By मौसम गुप्ता








