वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ मे डिलीवरी बॉय का शव बरामद,इलाके में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़ से बड़ी ख़बर सामने आ रही है. जिले के नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित एक खेत में शनिवार सुबह एक डिलीवरी बॉय का शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया.सूचना पाते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची जहाँ शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक कुछ लोग प्यादापुर के पास खेत से गुजर रहे थे कि इसी बीच ताड़ के पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा देखा गया.शव मिलने की खबर तेजी से फैली और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। नगर थाना में पदस्थापित एएसआई मनदीप मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ में कुछ लोगों ने मृतक की पहचान डिलीवरी बॉय मनोहर मंडल के रूप में की, जो हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई का रहने वाला था।

वही पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। एएसआई मनदीप मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Channel Head/ शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें