वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Sahibganj विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं पर डीडीसी की पैनी नजर, पतना में औचक निरीक्षण

साहिबगंज (Sahibganj): झारखण्ड के साहिबगंज जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने शनिवार को पतना प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगा जयंती, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बासकोपहार और उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मोहब्बतपुर पहुंचकर डीडीसी ने स्कूलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय भवन, किचेन शेड, साफ-सफाई समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
डीडीसी ने अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मध्याह्न भोजन पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण हो, इस पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
उन्होंने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इसलिए विद्यालयों में उपलब्ध प्रत्येक संसाधन का बेहतर उपयोग और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।”
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Desk Report by in TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें