पाकुड़ (PAKUR): अब पाकुड़ मे पुलिस पेट्रोलिंग होगी प्रभावी.झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य पुलिस को आधुनिककरण से लैस कुल 1477 वाहनों का दिया सौगात. वही सभी जिलों के साथ साथ पाकुड़ जिला के पुलिस को 11पेट्रोलिंग बोलेरो गाड़ी मिला है.पुलिस मुख्यालय से मिले 11 नई पेट्रोलिंग बोलेरो गाड़ी के साथ रविवार को पाकुड़ पुलिस ने शहर में एरिया डोमिनेशन मार्च सह रोड शो निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों का काफिला नए वाहनों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा। सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर निकलीं, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया गया। एरिया डोमिनेशन मार्च का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाना तथा आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना था। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों के मिलने से जिले में गश्त और त्वरित पुलिस कार्रवाई की क्षमता और बेहतर होगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। डीएसपी अजय आर्यन ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से मिले नए वाहनों से जिले की पुलिसिंग और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि एरिया डोमिनेशन मार्च का उद्देश्य अपराधियों में भय और आम जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है। आगे भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Desk Report By In Tv








