वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ब्रेकिंग न्यूज़ | पाकुड़ में आग का कहर, तीन घर जलकर खाक

पाकुड़ (PAKUR): जिले के छोटा कुटलो गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते तीन घर आग की लपटों में घिर गए और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। 

🔥 पलभर में सब कुछ राख

ग्रामीणों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक आग बुझाने की कोशिश शुरू होती, तब तक घर धू-धू कर जलने लगे।

🚒 ग्रामीणों की जद्दोजहद, तब जाकर बुझी आग

स्थानीय लोगों ने बाल्टी, पानी और उपलब्ध संसाधनों के सहारे घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था।

🏚️ तीन परिवार उजड़ गए

इस दर्दनाक हादसे में

▪️ लुखीराम मुर्मू

▪️ बगा मुर्मू

▪️ चनुष मुर्मू

के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

 अनाज, कपड़े सब स्वाहा

घर में रखा धान, अनाज, कपड़े और रोजमर्रा का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

 आग के कारणों पर सस्पेंस

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग तेज हो गई है। 

घटना के बाद गांव में मातम जैसा माहौल है। लोग सहमे हुए हैं और प्रशासन से त्वरित मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें