वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ब्राह्मणी का बालू, बंगाल का सफर और बिना नंबर का ट्रैक्टर… रास्ते में ही खुल गई पोल

दुमका (DUMKA): झारखण्ड के दुमका जिले में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच गुरुवार शाम शिकारीपाड़ा के चपुरिया गांव में एक ऐसा ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्राह्मणी नदी से बालू लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा ट्रैक्टर खान विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया।

खान निरीक्षक गौरव कुमार सिंह और मणजीत कुमार ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर शिकारीपाड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया। लेकिन जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, वे और भी चौंकाने वाले थे। ट्रैक्टर पर न तो कोई रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था और न ही इंजन का कोई वैध पंजीकरण विवरण मिला।

यानी मामला सिर्फ अवैध बालू ढुलाई का नहीं, बल्कि बिना पहचान वाले वाहन के सड़कों पर दौड़ने का भी है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर बिना नंबर का यह ट्रैक्टर कब से सड़कों पर चल रहा था और संबंधित विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई जरूर होती है, लेकिन ऐसे मामलों से यह भी साफ होता है कि अवैध कारोबार का नेटवर्क अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

👉अब देखना दिलचस्प होगा कि खनन विभाग के साथ-साथ जिला परिवहन विभाग भी इस मामले में सख्त कार्रवाई करता है या फिर मामला सिर्फ ट्रैक्टर जब्ती तक ही सीमित रह जाता है।

Report By मौसम गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें