वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

झारखंड के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार, मुख्यमंत्री ने विभागों को दिए बड़े टास्क

रांची (Ranchi): झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खान एवं भूतत्व, उद्योग, श्रम-नियोजन एवं कौशल विकास तथा योजना एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन क्षेत्र से राजस्व बढ़ाने, निष्क्रिय खदानों की मैपिंग, उद्योगों में निवेश और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी एवं असंगठित श्रमिकों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने, श्रमिक ट्रैकिंग पोर्टल विकसित करने और ई-श्रम पंजीकरण अभियान को गति देने के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं के कौशल विकास, बेहतर प्लेसमेंट और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार पर बल दिया।

योजना एवं विकास विभाग की समीक्षा में विभिन्न योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, बेहतर मॉनिटरिंग तथा आगामी 10 वर्षों के लिए झारखंड का विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें