📰 IN TV न्यूज पोर्टल रिपोर्ट
हिरणपुर में भाजपा की अहम बैठक, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण में BLO के साथ मिलकर काम करने का निर्देश
पाकुड़ (PAKUR): झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को पाकुड़ जिले के हिरणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी अप्रैल में होने वाले SIR (Special Intensive Revision) को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं और BLO के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि SIR को लेकर पूरे देश में विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। उन्हें डर है कि फर्जी और डुप्लीकेट वोटरों के नाम हट सकते हैं। मरांडी ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है और इसका उद्देश्य केवल सही मतदाताओं को सूची में बनाए रखना है।
क्या बोले मरांडी:
उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज होता है। ऐसे नामों को हटाकर एक स्थान पर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही अवैध रूप से शामिल लोगों के नाम भी सूची से हटाए जाने चाहिए।
बैठक में लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश मरांडी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बंगाल चुनाव पर बड़ा दावा:
इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
Report By शमशेर अहमद
7870221220








