वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Patna पुलिस की बड़ी सफलता, कुख्यात पाण्डव गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

पटना (Patna): बिहार के पटना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात पाण्डव गिरोह के मुख्य सरगना संजय सिंह उर्फ संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटना पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर की।
पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में 29/30 जून 2026 की रात छापेमारी कर आरोपी को दबोचा गया। संजय सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने गिरोह के माध्यम से सोन नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन से जुड़े लोगों से रंगदारी वसूलता था। विरोध करने वालों में दहशत फैलाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करता था।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी पाण्डव गिरोह के चार अपराधियों को AK-47, अन्य राइफल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि गिरोह का मुख्य सरगना अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
गिरफ्तार संजय सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, SC/ST एक्ट समेत विभिन्न थानों में 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पटना पुलिस ने कहा है कि संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Desk Report By In Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें