पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ से बड़ी ख़बर सामने आयी है जहाँ लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर–साहिबगंज हाईवे पर डहरलंगी गांव के समीप शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। खाली गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
चालक-उपचालक सुरक्षित, मामूली चोटें
हादसे के वक्त ट्रक में सवार चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
🔹 सड़क किनारे बिखरे सिलेंडर
ट्रक के पलटते ही उसमें लदे खाली गैस सिलेंडर सड़क किनारे इधर-उधर बिखर गए। गनीमत रही कि सिलेंडर खाली थे, वरना बड़ा विस्फोटक हादसा हो सकता था।
🔹 साहिबगंज से दुमका जा रहा था ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक साहिबगंज से गैस खाली कर दुमका की ओर जा रहा था। डहरलंगी गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा।
🔹 ग्रामीणों की भीड़, पुलिस मौके पर पहुंची
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
🔹 यातायात पर नहीं पड़ा असर
ट्रक सड़क किनारे पलटने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ, जिससे आवागमन सामान्य बना रहा।
👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Report by शमशेर अहमद








