वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी, 9 अफसरों का ताबड़तोड़ ट्रांसफर

पाकुड़ (PAKUR): जिले मे कानून-व्यवस्था को और धार देने के मकसद से पाकुड़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलादेश संख्या-395/2026 के तहत 9 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इधर-उधर किया गया है। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। 

कौन कहाँ से कहाँ भेजे गए — पूरी लिस्ट

दिलीप कुमार हिरणपुर थाना से पाकुड़िया थाना
अशोक प्रसाद यादव पाकुड़िया थाना से लिट्टीपाड़ा थाना गए
चंदन कुमार हिरणपुर (सिरिस्ता कार्य) से अभियोजन कोषांग
मो० उमर फारूख मुफ्फसिल थाना से हिरणपुर (सिरिस्ता कार्य) गए
अनिल कुमार सिंह महेशपुर (सिरिस्ता कार्य) से मुफ्फसिल (सिरिस्ता कार्य) गए
अवधेश कुमार यादव NAFIS शाखा से महेशपुर (सिरिस्ता कार्य) गए
मो० शाहिद महेशपुर थाना से NAFIS शाखा
रविन्द्र सिंह टाइगर मोबाइल (पश्चिम भाग) प्रभारी से हिरणपुर थाना गए
लेयाकत अंसारी अभियोजन कोषांग से मुफ्फसिल थाना गए

एसपी का सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और कार्यभार संभालें।

 क्या है ये फेरबदल के मायने?

यह फेरबदल सिर्फ रूटीन नहीं, बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, कामकाज में तेजी लाने और जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
👉 खास बात यह है कि कई महत्वपूर्ण थानों और शाखाओं—जैसे हिरणपुर, मुफ्फसिल, महेशपुर और NAFIS—में एक साथ बदलाव किए गए हैं, जिससे पुलिसिंग में नया संतुलन देखने को मिल सकता है।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें