वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Giridih में अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 2 हाइवा समेत मशीनें जब्त।

गिरिडीह (Giridih): गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल प्रशासन एवं खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी टीम ने डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो मौजा में संचालित एक अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध उत्खनन में प्रयुक्त दो हाइवा, एक पोकलेन मशीन तथा एक ड्रिलिंग मशीन बरामद कर जब्त कर लिया। सभी वाहनों एवं मशीनों को बाद में डुमरी थाना लाया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व डुमरी के एसडीएम संतोष कुमार ने किया।इस छापेमारी में डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।जानकारी के अनुसार डुमरी एसडीएम को गुप्त सूचना मिली थी कि चीनो मौजा में अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर प्रशासन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां अवैध खनन कार्य संचालित पाया गया।प्रभारी डीएमओ सह खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव की लिखित शिकायत पर डुमरी थाना में अज्ञात संचालकों के खिलाफ अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा खनिज चोरी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस संबंध में बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कई वाहन एवं मशीनें बरामद हुई हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिज तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Report By नफीस अज़हर

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें