वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किडनी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार : डॉ. मोहम्मद शोएब अहमद खान

रांची (Ranchi) :  शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कोइलारी, ईरबा (रांची) में किडनी स्वास्थ्य जागरूकता, बचाव एवं देखभाल विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को किडनी रोगों की रोकथाम, समय पर जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएपी किडनी सेंटर, सालारजंग कॉलोनी, नानल नगर, टोली चौकी, हैदराबाद (तेलंगाना) के प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद शोएब अहमद खान उपस्थित रहे। डॉ. मोहम्मद शोएब अहमद खान वर्तमान में डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी एवं ट्रांसप्लांट सर्विसेज, ट्रांसप्लांट फिजिशियन, किडनी डिजीज प्रिवेंशनिस्ट, रीनल न्यूट्रिशनिस्ट तथा डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। किडनी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहम्मद शोएब अहमद खान ने किडनी स्वास्थ्य के महत्व, किडनी रोगों के शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों, संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन एवं उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उचित उपचार और जागरूकता के माध्यम से किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से काफी हद तक बचाव संभव है। कार्यक्रम में किडनी हेल्थ अवेयरनेस, प्रिवेंशन एंड केयर टिप्स, एक्सपर्ट टॉक एंड इंटरैक्शन तथा मीट एंड ग्रीट सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन मोहम्मद हसीब अंसारी, चेयरमैन, शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कोइलारी, ईरबा (रांची) के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने इस ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक सत्र की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Report by मुजफ्फर हुसैन

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें