पाकुड़ (PAKUR) : जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के नाम पर एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की तत्परता और सक्रिय कार्रवाई से बड़ी घटना होने से पहले ही मामला पकड़ में आ गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार अहले सुबह करीब 2 बजे आरोपी किशोर एक नाबालिग छात्रा को अपने साथ लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस हरकत में आई और लगातार पीछा करते हुए आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद किशोर और छात्रा को हिरणपुर थाना लाया गया।
बताया जा रहा है कि बरामद छात्रा हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र की सातवीं कक्षा की छात्रा है।
वहीं आरोपी किशोर घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामले को लेकर हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की
Desk Report by IN TV








