वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ : रामनवमी की तैयारियों को लेकर रेलवे कॉलोनी में अखाड़ा समिति की बैठक, 26 मार्च को निकलेगी भव्य

पाकुड़ (PAKUR): रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर पाकुड़ नगर के रेलवे कॉलोनी में श्री श्री 108 बजरंगबली 18 समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक मंडल ने की, जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में समिति के सक्रिय सदस्य रूपेश राम, मुरारी मंडल, सुशील साहा, टोनी मंडल एवं हिसाबी राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या कहा समिति ने

मुरारी मंडल ने कहा कि रामनवमी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पाकुड़ में यह पर्व पिछले 65 वर्षों से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

26 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा

रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को अपराह्न 3:00 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित अखाड़ा स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शोभायात्रा का रूट

रेलवे कॉलोनी → कैलाश नगर → सिंधीपाड़ा → विवेकानंद चौक → गांधी चौक → पाकुड़ रेलवे स्टेशन → हनुमान मंदिर → अंबेडकर चौक → पंचमुखी हनुमान मंदिर → मालपहाड़ी रोड → बिरसा चौक → हाटपाड़ा → नगर थाना
रात 10:00 बजे शोभायात्रा पुनः रेलवे कॉलोनी लौटेगी।

आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा के दौरान बजरंगी खिलाड़ी विभिन्न चौक-चौराहों पर पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन करेंगे।

समिति ने लोगों से की अपील

समिति के सदस्यों ने आमजन से सहयोग की अपील की है, ताकि रामनवमी महोत्सव को भव्य और सफल बनाया जा सके। 

बैठक में उपस्थित सदस्य

अनिकेत गोस्वामी, सोनू रजक, नितेश राम, अमित शाह, जितेश रजक, विशाल यादव, मोंटी सिंह, सूरज राम, देवराज कुमार, सोनू मंडल, मानव सिंह, रोहित पासवान, सोनू हाजरा, राजेश तुरी, गुलशन चौधरी, संजय राय, कृष सिंह, अशोक पासवान समेत कई लोग

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें