वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka मासिक लोक अदालत में 33 मामलों का निपटारा, 14.82 लाख रुपये का हुआ समझौता

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), दुमका के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका सुधांशु कुमार शशि ने की।
लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया। इस दौरान न्यायालय में लंबित मामलों के साथ-साथ विभिन्न विभागों से जुड़े फौजदारी मामलों का भी आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।

मासिक लोक अदालत में कुल 33 मामलों का सफल निष्पादन किया गया, जबकि 14,82,050 रुपये की राशि पर आपसी समझौता कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से कम समय में विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो रहा है, जिससे पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल रहा है।

Report By मौशम कुमार गुप्ता

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें