वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

⚠️ पाकुड़ में अस्पतालों की पड़ताल शुरू, अब हर क्लीनिक की होगी ‘कागजों की जांच

पाकुड़ (PAKUR): झारखण्ड के पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिलेभर में निजी क्लीनिकों, अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और इमेजिंग सेंटरों की सघन जांच शुरू कर दी गई है।

इस विशेष अभियान के तहत यह देखा जा रहा है कि संबंधित संस्थान वैध पंजीकरण और सरकारी मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं या नहीं। जांच के दौरान कई संस्थानों के दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। जिन जगहों पर आवश्यक कागजात और मानकों में कमी मिली, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

डीसी ने दो टूक कहा है कि मरीजों की जान और स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना अनुमति या नियमों की अनदेखी कर संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में गठित विशेष टीमों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर मरीज को सुरक्षित और मानक अनुरूप स्वास्थ्य सुविधा मिले।

“इलाज के नाम पर अब नहीं चलेगी मनमानी”
उपायुक्त ने नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इलाज कराने से पहले संस्थान के पंजीकरण और वैधता की जानकारी अवश्य लें। साथ ही किसी भी संदिग्ध या अवैध चिकित्सा संस्थान की सूचना प्रशासन तक पहुंचाएं।
स्वास्थ्य सेवाओं की सफाई अभियान के रूप में देखे जा रहे इस कदम से जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों की बेचैनी बढ़ गई है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें