वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिरनपुर सरकारी मवेशी हाट परिसर मे पिकअप बोलेरो वाहनों से बेधड़क हो रहा अवैध परिवहन मवेशी कारोबार,जाँच का विषय है.

पाकुड़: जिले मे मवेशी तस्करी जोरो पर है. ताज़ा मामला मवेशी हाट का है. जहाँ पिकअप बोलेरो से मवेशियों को ठूस ठूस कर लाया जाता है और हिरनपुर मवेशी हाट परिसर मे खाली किया जाता है. जहाँ पिकअप बोलेरो मवेशी या खाली पिकअप बोलेरो को मवेशी हाट अंदर घुसना सख्त मना है. इसके बावजूद मवेशी तस्कर द्वारा मवेशी से लदा पिकअप बोलेरो को हाट परिसर मे घुसाया जाता है और वहा खाली करने के दौरान तस्वीर पूरा क्रूरता का भयावह नज़र आता है. जब कि पिकअप बोलेरो मे मवेशी ढूलाई का कोइ नियम कानून ही नहीं है. अगर है भी तो कोइ मवेशी को ठूस ठूस कर भरने का परमिसन नहीं देता है. इसके बावजूद खुलेआम पिकअप बोलेरो से मवेशी की तस्करी की जाती है..
जानकार बताते है कि पिंकू नामक शख्स इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड है. पिकू साहा नामक शख्श का मोबाइल जप्त कर उसकी जाँच की जाय तो सारे काले कारनामें सामने आ जायेंगे.करीब 7-8 पिक बोलेरो मे मवेशी के तस्करी की जाती है. बिहार के धोरय्या और बांका से क्षमता से अधिक मवेशी ठूस ठूस कर पिकअप बोलेरो मे भरकर दिन दहारे लाया जाता है. अगर आप शनिवार और रविवार को लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के डहरलैंगी से हाथीगढ़ रास्ते मे देखेंगे तो सुबह 8 बजे से 2 बजे के बीच इन मवेशी लदे वाहनों को देखने को मिल जायेगा. लेकिन आश्चर्य की बात है की इन मवेशी तस्करो पर कार्रवाई क्यों नहीं पाती है. यह बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है.

हालांकि इस मामले मे सीओ मनोज कुमार से फ़ोन पर बात हुई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हाट परिसर मे मवेशी पिकअप बोलेरो का पूर्ण रूप से वर्जित है अगर इस तरह मामला सामने आएगा तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.मनोज कुमार,सीओ हिरनपुर (फोटो फ़ाइल वर्जन )मनोज कुमार, हाट अधीक्षक सह सीओ का वर्जन (फोटो फ़ाइल )

Channel Head / शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें