वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ पुलिस ने एक देशी कट्टा दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अपराधी को भेजा जेल

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस को मिला बड़ी सफलता जहाँ जिले के अमड़ापाड़ा थाने की पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरसल यह कार्रवाई एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर की गयी है. इस घटना की सूचना पाकुड़ एसपी को प्राप्त हुआ कि साहिबगंज का एक व्यक्ति देशी कट्टा के साथ बरमसिया मोड़ मे घूम रहा है. इसके बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी अभियान तेज़ की गयी इसी बिच पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरमसिया से एक व्यक्ति को पकड़ा जिसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देशी कट्टा दो जिन्दा कारतूस बरामद किया. वही आमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि यह शातिर अपराधी साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. जो देशी कट्टा के साथ अमड़ा पाड़ा मे किसी घटना को अंजाम देने वाला था जिसे पुलिस ने धर दबोचा है. इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधी ताला मुर्मू को जेल भेज दिया है.

Channel Head/शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें