वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हेमलाल ने सदन मे लिट्टीपाड़ा-हिरनपुर -पाकुड़ मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर उठाई आवाज़

पाकुड़: धरमपुर मोड़ से लिट्टीपाड़ा, लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर और हिरणपुर से पाकुड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति का मुद्दा अब सदन में उठाया गया है। क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा में सरकार से जवाब मांगा। विधायक ने कहा कि यह मुख्य सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत इतनी खराब है कि वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर और जलजमाव के कारण आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर मरीजों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को रोजाना जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि संबंधित विभाग द्वारा अविलंब सड़क का सर्वे कराकर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही भविष्य में स्थायी समाधान के लिए सड़क का सुदृढ़ीकरण करने की भी मांग की। सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रवासियों में भी आक्रोश है। अब सबकी नजर सरकार की कार्रवाई पर टिकी है कि कब तक इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू होता है।

Channel Head / शमशेर अहमद 7870221220

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें