पाकुड़: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गया।मतगणना के लिए बनाए गए दो काउंटिंग हॉल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया शुरू की गई, जायजा लेने पहुंचे डीसी एवं एसपी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बताया कि सभी मतगणना टेबलों पर काउंटिंग सुपरवाइजर एवं काउंटिंग असिस्टेंट की तैनाती की गई है। मतगणना की प्रक्रिया के तहत बैलेट पेपर की गणना की जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न हुआ, उसी प्रकार मतगणना कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने इस कार्य में सहयोग कर रहे सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी* ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) भी मुस्तैद है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, उसी प्रकार मतगणना भी पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न होगी।
Channel Head/ शमशेर अहमद








