वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

होली को लेकर जिला प्रशासन की शांति समिति बैठक, सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ मानाने की अपील

पाकुड़: उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार न करें। सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी सूचना को प्रशासन से पुष्टि के बाद ही साझा करें। उन्होंने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक प्रशासनिक तैयारी की गई है। सभी प्रमुख चौक- चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा नाकाबंदी की व्यवस्था भी लागू रहेगी। मिठाई एवं रंग में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग तथा अवैध शराब पर कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों एवं धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। स्टैटिक जांच एवं भ्रमणशील दल लगातार सक्रिय रहेंगे तथा 24×7 सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें, जबरदस्ती रंग न लगाएं तथा भड़काऊ गीतों का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि सूचनाओं के त्वरित आदान- प्रदान हेतु समाहरणालय परिसर में जिला कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा तथा सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य केंद्रों पर 24×7 एम्बुलेंस एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों एवं जिलेवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही त्योहारों को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न कराया जा सकता है।

बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी श्री जितेन्द्र कुमार, पाकुड़ एसडीपीओ श्री डीएन आजाद, महेशपुर एसडीपीओ श्री विजय कुमार, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी तथा जिला के गणमान्य लोग अन्य मौजूद रहे।

Channel Head/ शमशेर अहमद 7870221220

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें