पाकुड़ : ख़बर अमड़ापाड़ा से है जहाँ महेशपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बासमती गांव में रविवार अहले सुबह एक खाली कोयला हाइवा ने जमकर तांडव मचाया। निर्धारित कोयला रूट को छोड़कर बासमती गांव और प्रकृति विहार पार्क रोड की ओर घुसे इस हाइवा ने बासमती दुर्गा मंदिर के समीप बिजली के खंभे और तार तोड़ डाले। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक ग्रामीण बाल-बाल बचा, जबकि गांव को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।








