वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka दाशांय पर्व का बैनर फाड़ने के विरोध में नगर थाना में शिकायत दर्ज, जिला प्रशासन के सहयोग से फिर से लगा नया बैनर

दुमका (Dumka) : झारखण्ड के दुमका में संताल आदिवासी समाज का पवित्र पर्व दशांय ,बेलबरण पर्व के अवसर पर एसपी कॉलेज चौक में लगाए गए शुभकामना बैनर को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिए जाने की घटना के विरोध में युवा छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर थाना, दुमका में लिखित शिकायत दर्ज कराई.शिकायत में बताया गया कि, 18 अक्टूबर की रात में अज्ञात लोगों द्वारा “दाशांय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार” लिखे बैनर को जान बूझकर फाड़ दिया गया, जिससे पूरे संताल समाज की धार्मिक आस्था आहत हुई है. इस कृत्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई.

शिकायत दर्ज कराने के बाद जिला प्रशासन ने फिर से उसी स्थान पर नया और बड़ा दशांय पर्व का बैनर फिर से लगाया गया. इस अवसर पर युवा छात्र के प्रतिनिधिमंडल ने कहा हम डरने वाले नहीं हैं. हमारा बैनर फाड़ कर हमारी संस्कृति को मिटाया नहीं जा सकता. पुलिस प्रशासन से मांग है कि, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे. यह पांचवीं अनुसूची क्षेत्र है, यहाँ आदिवासी आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग की कि भविष्य में सभी संताल आदिवासियों की भाषा संस्कृति एवं सभी पर्व-त्योहारों के बैनरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.मौके पर सुभाष किस्कू, शिवकांत मुर्मू, जोसेफ मरांडी, अर्जुन मुर्मू, अनुप हांसदा, राजू मुर्मू, रविन्द्र सोरेन सुनील मरांडी आदि उपस्थित थे.

Report by मौसम गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें