मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग, परिवार को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले के जीतपुर-काठीकुंड में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने न्याय की मांग तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर युवा राजद की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
टीम ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। युवा राजद के नेताओं ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
टीम में प्रदेश सचिव कंचन यादव, प्रदेश सचिव मो. अली, जिलाध्यक्ष हाबू यादव, महासचिव पंकज यादव, नगर महासचिव मृदल गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप मंडल और मो. शमश तबरेज शामिल थे।
युवा राजद ने कहा कि ऐसी जघन्य घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। संगठन ने प्रशासन से मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग करते हुए मामले में शीघ्र न्याय दिलाने पर जोर दिया।
युवा राजद ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा।
Report By मौसम गुप्ता







