वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पर्व-त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में चला जांच अभियान,खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन सख्त*

दुमका (Dumka): झारखंड के दुमका जिले में आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आमजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देशानुसार शुक्रवार, दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को दुमका में खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, दुमका-1 अंजना रानी मिंज के नेतृत्व में विभिन्न मिठाई दुकानों एवं होटलों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई तथा आवश्यक लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान शिवपहाड़ चौक स्थित गोपाल स्वीट्स, फूलो-झानो चौक स्थित होटल जे डी इन तथा नापितपाड़ा स्थित मंडल होटल, मून होटल, दत्ता होटल एवं नोनीहाट मिष्ठान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ रसोईघर, परिसर एवं मिठाई निर्माण स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।

अनियमितताओं पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई

निरीक्षण के क्रम में मून होटल में पनीर की स्टार्च जांच मौके पर ही की गई, जिसमें जांच का परिणाम सही पाया गया। वहीं, होटल जे डी इन, मून होटल एवं गोपाल स्वीट्स में रसोईघर, परिसर एवं मिठाई निर्माण स्थल पर साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों पर ₹5,000-₹5,000 का अर्थदंड लगाया गया।

इसके अतिरिक्त, बिना वैध खाद्य लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन के खाद्य कारोबार का संचालन करने के मामले में मंडल होटल एवं नोनीहाट मिष्ठान के संचालकों पर ₹2,000-₹2,000 का अर्थदंड लगाया गया। इस प्रकार जांच अभियान के दौरान संबंधित खाद्य कारोबारियों पर कुल ₹19,000 का अर्थदंड लगाया गया।

खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन अनिवार्य

निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके अंतर्गत लागू नियमों एवं विनियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्हें खाद्य पदार्थों के निर्माण, रखरखाव एवं भंडारण में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा उपभोक्ताओं को केवल सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को कहा गया।

खाद्य पदार्थों में मिलावट, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लेने की बात कही गई। पर्व-त्योहारों के दौरान आमजनों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Report by मौसम गुप्ता

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें