वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्कॉर्पियो में बना रखा था ‘शराब का तहखाना’! इंजन से लेकर स्टेपनी तक छिपाई खेप, पुलिस भी रह गई हैरान

गोपालगंज (Gopalganj): बिहार के गोपालगंज में शराब तस्करी का ऐसा तरीका सामने आया है, जिसने उत्पाद विभाग के अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए स्कॉर्पियो के अलग-अलग हिस्सों को ही गुप्त ठिकाने में तब्दील कर दिया था।
बताया जा रहा है कि वाहन के इंजन, बॉडी, चेचिस और यहां तक कि स्टेपनी टायर में भी छिपे हुए खाने बनाए गए थे। बाहर से देखने पर स्कॉर्पियो लगभग खाली नजर आ रही थी, लेकिन जांच के दौरान जब वाहन के गुप्त हिस्सों की तलाशी ली गई तो शराब की खेप बरामद होने लगी।
उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया और दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
तस्करी का यह तरीका एक बार फिर दिखाता है कि शराबबंदी वाले बिहार में तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बचने के लिए किस तरह नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

Desk Report By in TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें