वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Sahibganj राजमहल नगर पंचायत बोर्ड की छठी बैठक राजमहल के विकास को रफ्तार देने की कवायद तेज, नगर पंचायत बोर्ड की छठी बैठक में शहर की समस्याओं पर हुआ मंथन

 

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और नगर पंचायत के पदाधिकारियों-कर्मियों ने लिया स्वच्छ एवं सुंदर राजमहल बनाने का संकल्प

साहिबगंज (Sahibganj) : राजमहल शहर के सर्वांगीण विकास और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर राजमहल नगर पंचायत बोर्ड की छठी बैठक 15 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी पार्षदों तथा नगर पंचायत के कर्मियों ने भाग लिया और राजमहल के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि नगर क्षेत्र के विकास को केवल योजनाओं तक सीमित न रखते हुए जमीनी स्तर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

एकजुट होकर बदलेगी राजमहल की तस्वीर

बैठक में नगर पंचायत के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि राजमहल को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा।
नगर पंचायत का प्रयास रहेगा कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों और राजमहल की साफ-सफाई एवं सुंदरता को लेकर लगातार सकारात्मक पहल की जाए।

जनता के सुझावों को बताया विकास की ताकत

नगर पंचायत की ओर से आम लोगों से भी अपील की गई कि वे राजमहल के विकास को लेकर अपने सुझाव और समस्याएं नगर पंचायत तक पहुंचाएं। नगर पंचायत का मानना है कि जनता की सक्रिय भागीदारी और सुझावों से ही शहर के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।
नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि राजमहल केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यहां रहने वाले प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता मिलकर प्रयास करें तो शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सकती है।
बैठक के माध्यम से नगर पंचायत ने शहरवासियों को विकास, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया।
नगर पंचायत की अपील:
“कदम से कदम मिलाकर चलें, अपने राजमहल को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। आपके सुझाव ही हमारे राजमहल की तस्वीर बदलेंगे।”
सुझाव एवं संपर्क: 7979067885

Desk Report By in Tv 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें