वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन की पहल रंग लाई, महाविद्यालय में फिर बहाल हुआ परीक्षा का होम सेंटर

हजारों छात्र-छात्राओं को मिली बड़ी राहत, दूर-दराज परीक्षा केंद्र जाने की परेशानी होगी खत्म

दुमका (Dumka) : झारल्हाड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र के रूप में होम सेंटर को पुनः बहाल कर दिया गया है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाली अतिरिक्त यात्रा, आर्थिक खर्च और अन्य व्यावहारिक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

होम सेंटर हटाए जाने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाना पड़ रहा था। इससे छात्रों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने के साथ-साथ समय और आवागमन को लेकर भी परेशानियां सामने आ रही थीं।

छात्रों की इस समस्या को शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने गंभीरता से लिया। छात्र हित को लेकर विधायक ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के कुलपति को पत्र लिखकर शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में पुनः होम सेंटर बहाल करने की अनुशंसा की।

विधायक की पहल के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया गया और छात्र हित में शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में पुनः परीक्षा का होम सेंटर बहाल करने का निर्णय लिया गया।

होम सेंटर की बहाली से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए दूर के केंद्रों तक जाने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसे छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

विधायक आलोक कुमार सोरेन की इस पहल को छात्र हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। क्षेत्र के विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र की पुनर्बहाली को लेकर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छात्रों की मांग को विश्वविद्यालय स्तर तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में पहल किए जाने के बाद शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में होम सेंटर की वापसी निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए राहत भरा फैसला है।

Report By मौसम गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें