16 सितंबर को TPS Music के यूट्यूब चैनल समेत सभी प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा गाना
मुंबई (Mumbai): महाराष्ट्र के मुंबई मे बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू की मधुर आवाज और एस.के. तिवारी की मौजूदगी वाला नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘मेरे बिना तू आधी सी’ इन दिनों रिलीज से पहले ही चर्चा में है। तिवारी प्रोडक्शन्स के बैनर तले तैयार इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसके बाद अब दर्शकों को इसके टीजर का इंतजार है। बताया जा रहा है कि टीजर जल्द ही जारी किया जाएगा।
इस रोमांटिक गीत में कुमार सानू और एस.के. तिवारी ने अपनी आवाज दी है। गीत के गीतकार और संगीतकार संजीव चतुर्वेदी हैं। वहीं म्यूजिक वीडियो में एस.के. तिवारी के साथ अभिनेत्री कोमल सोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
16 सितंबर को होगा ग्रैंड रिलीज
‘मेरे बिना तू आधी सी’ आगामी 16 सितंबर को TPS Music के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। गाने के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एस.के. तिवारी (तिवारी सरकार) हैं।
पोस्टर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्रेमियों के बीच गाने को लेकर चर्चा तेज है। अब टीजर के सामने आने के बाद इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ने की उम्मीद है।
‘तारा जो टूटा हुआ’ के बाद नई पेशकश
एस.के. तिवारी इससे पहले ‘तारा जो टूटा हुआ’ जैसे गीत के जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके अनुसार यह गीत Spotify समेत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर श्रोताओं तक पहुंचा है और इसके म्यूजिक वीडियो को YouTube पर भी बड़ी संख्या में व्यूज मिले हैं।
अब ‘मेरे बिना तू आधी सी’ के बाद उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी तैयारियां जारी हैं। जानकारी के मुताबिक, मशहूर गायक जावेद अली, इसके बाद मोहम्मद इरफान और फिर ‘धुरंधर’ फेम शहजाद अली की आवाज में भी नए गानों पर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि TPS Music के यूट्यूब चैनल पर लगातार करीब 25 गाने रिलीज करने की योजना है।
रोमांटिक म्यूजिक से लेकर धार्मिक कंटेंट तक अलग पहचान
‘तिवारी सरकार’ के नाम से पहचाने जाने वाले एस.के. तिवारी Tiwari Productions के संस्थापक और CEO हैं। प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले उन्होंने म्यूजिक वीडियो और अन्य प्रोजेक्ट्स का निर्माण, निर्देशन और लेखन किया है।
उनका TPS Music चैनल मुख्य रूप से रोमांटिक और भावुक गीतों के लिए जाना जाता है। ‘फासले’, ‘वक़्त’ और ‘तुम मेरे ही रहना’ जैसे गीत भी उनके निर्देशन में रिलीज हो चुके हैं।
वहीं ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल के जरिए धार्मिक और सनातन संस्कृति से जुड़े ऑडियो-वीडियो कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचाया जाता है। प्रोडक्शन हाउस की कार्यशैली को लेकर एस.के. तिवारी का कहना है कि यहां साफ-सुथरे और पारिवारिक मनोरंजन को प्राथमिकता दी जाती है तथा प्रोडक्शन से जुड़े कलाकारों और कर्मियों के लिए अनुशासन एवं समय पर मेहनताना देने पर विशेष ध्यान रखा जाता है।
अब नजरें 16 सितंबर पर हैं, जब कुमार सानू की आवाज से सजा ‘मेरे बिना तू आधी सी’ दर्शकों और श्रोताओं के बीच आधिकारिक तौर पर दस्तक देगा। उससे पहले आने वाला टीजर इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो की पहली झलक पेश करेगा।
Desk Report By in TV








