ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ दस्तावेज और प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी
साहिबगंज (Sahibganj): झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा मे SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बरहरवा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांग्रेस की ओर से बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में SIR हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं विधायक निसात आलम के निर्देशानुसार शुरू किए गए इस हेल्प डेस्क का संचालन जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में किया जा रहा है। हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीणों को SIR से संबंधित जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाले ग्रामीण अपनी समस्याएं और सवाल कांग्रेस पदाधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी समस्याओं को सुनने के साथ SIR से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। पार्टी की ओर से समस्याओं के यथासंभव समाधान में सहयोग का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों से हेल्प डेस्क पहुंचने की अपील
कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि SIR से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, प्रक्रिया को लेकर असमंजस या आवश्यक मार्गदर्शन के लिए बरहरवा विधायक कक्ष में संचालित हेल्प डेस्क का लाभ उठाएं।
पार्टी का कहना है कि हेल्प डेस्क के माध्यम से ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया को समझने और उससे संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल करने में सहायता मिलेगी।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान, नेहाल अख्तर, नितय सरकार, अब्दुल करीम, आलमगीर मंसूरी समेत कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Desk Report By in Tv








