वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Sagibganj रिसोड पंचायत भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए डॉ. तनवीर आलम

साहिबगंज(Sahibganj): झारखण्ड के साहिबगंज जिले के बरहरवा मे गांव की चौपाल… ग्रामीणों की समस्याएं… और सीधे जनता के बीच पहुंचकर समाधान का भरोसा। बरहरवा प्रखंड के रिसोड पंचायत में बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जमीनी हकीकत को करीब से जाना और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

डॉ. तनवीर आलम चाँदपुर, चंदनपुर और मेहंदीडांग पहुंचे। अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्होंने स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

SIR बना चर्चा का बड़ा मुद्दा

जनसंवाद के दौरान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर ग्रामीणों के बीच मौजूद सवाल और आशंकाएं भी सामने आईं। डॉ. तनवीर आलम ने ग्रामीणों को प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि SIR को लेकर किसी को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नोटिस मिलता है, तो पहले यह समझना जरूरी है कि नोटिस किस कारण से जारी किया गया है। इसके बाद संबंधित कारण के अनुसार जरूरी दस्तावेज तैयार कर निर्धारित तिथि पर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी दस्तावेज में कमी रह जाती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में अगली तारीख मिलने का अवसर रहेगा, ताकि आवश्यक दस्तावेज पूरे किए जा सकें।

ग्रामीणों ने रखी समस्याओं की लंबी फेहरिस्त

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने इलाके की कई बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पानी, सड़क, नाला और मंईयां सम्मान योजना से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों ने डॉ. तनवीर आलम के समक्ष अपनी बात रखी।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद डॉ. तनवीर आलम ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया।

तीन गांवों में पहुंचा जनसंवाद, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

चाँदपुर में ओबैदुर के घर के पास, चंदनपुर में बरकत के घर के पास तथा मेहंदीडांग में स्कूल के समीप ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे उनके सामने रखा।
मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास के अलावा नेहाल अख्तर, शारिक रब्बानी, ओबैदुर रहमान, फिरोज आलम, हाजी अलाउद्दीन, मुन्ना पांडे, फैजुल रहमान, रबीउल, शराफत, बरकत, सनाउल, दुलाल, अब्दुल रशीद, मुख्तार, जहांगीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राउंड पर पहुंचकर जनता से संवाद की कवायद
रिसोड पंचायत में डॉ. तनवीर आलम का यह भ्रमण ग्रामीणों से सीधे संवाद और स्थानीय समस्याओं को समझने की कवायद के तौर पर सामने आया। बैठक में उठे मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और समाधान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिया गया।

Desk Report By in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें